আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने फ्री कर दी ये सर्विस

Published on: September 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को खुशखबरी दी है. एसबीआई ने मोबाइल से फंड ट्रांसफर पर लगने वाले चार्ज को खत्म करने का ऐलान किया है. एसबीआई ने कहा है कि USSD सर्विस का इस्तेमाल करके अकाउंट होल्डर्स अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं. यूएसएसडी या अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा का इस्तेमाल आमतौर पर टॉक टाइम बैलेंस या अकाउंट डिटेल्स की जांच करने और मोबाइल बैंकिंग से लेनदेन के लिए किया जाता है.

https://सपना चौधरी ने कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए क्या है पूरा मामला

एसबीआई के इस फैसले से मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले लाखों ग्राहकों को फायदा मिलेगा. देशभर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 45 करोड़ से अधिक ग्राहक मौजूद हैं.  एसबीआई ने एक ट्वीट में कहा- मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब SMS शुल्क माफ! यूजर्स अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं. एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सअप बैंकिंग सर्विस शुरू की है. इस सुविधा की मदद से अब खाते का बैलेंस चेक करने के लिए नेट बैंकिंग में लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी. खाते की पूरी जानकारी Whatsapp पर ही मिल जाएगी. एसबीआई की Whatsapp Banking Service का लाभ सेविंग अकाउंट होल्डर और क्रेडिट कार्ड होल्डर उठा सकते हैं.

https://एक नवंबर से होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

इस तरह पूरा करें रजिस्ट्रेशन

बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वाले फोन में मैसेज ऑप्शन को खोलें.

मैसेज में WAREG लिखें और स्पेस देकर अपना अकाउंट नंबर डालें.

अब इस मैसेज को 7208933148 नंबर पर एसएमएस कर दें.

फिर 90226 90226 नंबर आपको Whatsapp मैसेज मिलेगा.

इस मैसेज के आने का मतलब है कि आपका रजिस्ट्रेशन हो गया.

सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इस नंबर HI रिप्लाई करना होगा.

ऐसा करते ही आपके Whatsapp पर सर्विस मेनू खुल जाएगा.

अब जो जानकारी आपको चाहिए मेनू में उसे सिलेक्ट कर लें.

मैसेज करके आप अपनी क्वेरी भी टाइप कर सकते हैं.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now