नई दिल्ली. अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यह जानकारी दी. यह भारत में इस्तेमाल होने वाली पहली ऐसी वैक्सीन होगी, जो कोरोना के खिलाफ सिंगल डोज में ही कारगर साबित होगी. मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया- भारत ने अपनी वैक्सीन बास्केट का विस्तार कर लिया. जॉनसन एंड जॉनसन को भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है. अब तक भारत में 5 वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है.
http://अमिताभ के बंगले और तीन रेलवे स्टेशनों पर बम रखे होने वाली कॉल निकली फर्जी, दो गिरफ्तार
मांडविया ने कहा कि कोरोना के खिलाफ हमारे देश की जंग को बढ़ावा मिलेगा. जॉनसन एंड जॉनसन ने 5 अगस्त को भारत सरकार से सिंगल डोज वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी थी. कंपनी के मुताबिक ट्रायल में वैक्सीन 85% असरदार दिखी है. बता दें कि कोविशील्ड, कोवैक्सिन, स्पुतनिक V और मॉडर्ना के बाद जॉनसन 5वीं वैक्सीन है जिसे मंजूरी मिली है. हालांकि, भारत में अभी सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड, भारत बायोटेक की कोवैक्सिन और रूस की स्पुतनिक वी वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है.
http://जंगल में युवक की फांसी पर तो युवती की जमीन पर मिली लाश
India expands its vaccine basket!
Johnson and Johnson’s single-dose COVID-19 vaccine is given approval for Emergency Use in India.
Now India has 5 EUA vaccines.
This will further boost our nation's collective fight against #COVID19
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 7, 2021









