कोरबा. जंगल में युवक-युवती की लाश मिली है. ग्रामीणों ने दोनों के शवों को देखा तो इसक सूचना तुरंत पुलिस को दी. जानकारी के मुताबिक घटना रामपुर पुलिस चौकी के गोढ़ी गांव की है. युवती की पहचान नंदिनी श्रीवास (20) तो युवक की पहचान राजेंद्र दास (23) के तौर पर की गई है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दोनों को दोपहर करीब एक बजे गोढ़ी जंगल के आस पास सड़क किनारे देखा था. बाद दोनों की लाश शाम को करीब 4 बजे जंगल की अंदर देखी गई है.
http://होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, महिला दलाल समेत 8 गिरफ्तार
ग्रामीणों ने देखा कि राजेंद्र दास की लाश पेड़ पर लटकी हुई है. वहीं नंदिनी की लाश लड़के की लाश के कुछ दूर में जंगल में पड़ी हुई थी. पुलिस की जांच में ये पता चला है कि दोनों पथरीपारा के रहने वाले हैं. मौके से एक बाइक भी जब्त की गई है. फिलहाल पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. रामपुर चौकी प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला अफेयर का लग रहा है, लेकिन जब तक विस्तृत जांच नहीं हो जाती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.
http://चोरी के आरोप में नाबालिग समेत तीन पकड़ाए, जेवरात बरामद







