बिलासपुर. पुलिस ने शहर के एक होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके पर जाकर जब दबिश दी तब 6 लड़के-लड़कियां आपत्तीजनक हालत में मिले हैं. इसके अलावा पुलिस ने महिला दलाल और संचालक को भी गिरफ्तार किया है. मौके से आपत्तीजनक सामान, कैश और मोबाइल बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक चकरभाटा पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के होटल ईगल में सेक्स रैकेट चल रहा है. बाद पुलिस ने मौके पर देर रात 3 बजे जाकर दबिश दी तो 3 लड़के और 3 लड़कियां आपत्तीनजक हालत में मिले.
http://चोरी के आरोप में नाबालिग समेत तीन पकड़ाए, जेवरात बरामद
जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया. इनसे जब पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि महिला दलाल लक्ष्मी शुक्ला इस रैकेट का संचालन करती है. लक्ष्मी ने ही इस होटल में कमरे बुक किया था. बाद महिला दलाल और होटल संचाल को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम विनय देवांगन (20), टीका राम देवांगन (30), निखिल कौशिक (26) बताया है. वहीं होटल संचालक का नाम संदीप ठाकरे बताया गया है. महिला दलाल समेत आरोपी बिलासपुर के ही रहने वाले हैं. इसके अलावा पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल, 14,200 नकद, एक मोटरसाइकिल जब्त किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
http://‘बचपन का प्यार’ गाकर इंडियन आइडल 12 के सेट पर सहदेव ने मचाया तहलका







