राजनांदगांव. मानपुर थाना परिसर में शुक्रवार देर रात थाना एक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद खुद की भी जान ले ली. पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर गृहग्राम भिजवा दिया है. मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा के अमलीडीह निवासी मुकेश मनहर (38) नक्सल प्रभावित इलाके मानपुर थाने में करीब 3 साल से पदस्थ थे. यहां वो अपनी पत्नी बबीता मनहर (32) और चार साल की बेटी जिया के साथ थाना परिसर के शासकीय भवन में ही रहते थे.
http://मुख्यमंत्री ने रेत सहित सभी तरह के माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी. पुलिसकर्मी और अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वहां सिपाही मुकेश और बबीता का शव पड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि मुकेश ने अपनी इंसास राइफल से पहले पत्नी की गोली मारी. बाद उसी राइफल से मुकेश ने खुद को भी गोली मार ली. पुलिस को मौके पर कोई पत्र या सुसाइड नोट नहीं मिला है. आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद के चलते ऐसा किया गया है.
http://सूर्य ग्रहण कल, जानिए सूतक से लेकर ग्रहण तक का समय और ध्यान रखें ये बातें







