আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सूर्य ग्रहण कल, जानिए सूतक से लेकर ग्रहण तक का समय और ध्यान रखें ये बातें

Published on: June 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. साल का पहला सूर्य ग्रहण कल रविवार (21 जून) को लगेगा. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 9:15 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 03:04 बजे तक रहेगा. यानी यह ग्रहण करीब 6 घंटे लंबा होगा. इस ग्रहण का मध्य 12:10 के आसपास रहेगा में जिसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आएगा. कल रविवार को पड़ने वाले ग्रहण का सूतक काल आज रात 09:15 बजे से शुरू हो जाएगा. जो सूर्य ग्रहण की समाप्ति के साथ ही खत्म होगा. ग्रहण काल में खान-पान, शोर, शुभ कार्य, पूजा-पाठ आदि करना निषेध होता है.

गुरु मंत्र का जाप, किसी मंत्र की सिद्धी, रामायण, सूंदर कांड का पाठ, तंत्र सिद्धि ग्रहण काल में कर सकते हैं. ग्रहण के बाद पवित्र नदियों में स्नान, शुद्धिकरण करके दान देना चाहिए. इस समय में गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नही निकलना चाहिए. ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक यह खंडग्रास सूर्यग्रहण मेष, सिंह, कन्या और मकर को लाभ देने वाला है. मेष को धन का लाभ, सिंह को लाभ, कन्या व मकर को सुख की प्राप्ति होगी. बाकी राशियों के लिए यह मध्यम है. वैसे इस ग्रहण का प्रभाव एक महीना ही रहेगा. जिन राशियों के लिए यह ग्रहण शुभ फलदायी नहीं है, उन्हें यह ग्रहण नहीं देखना चाहिए.

http://पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 14वें दिन बढ़ोतरी

सूर्यग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-

– सूर्य ग्रहण के दौरान अक्सर लोग नंगी आंखों के सूरज को देखते हैं. ऐसा न करें. यह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है.

– अगर आपको सूर्यग्रहण देखना है तो इसके लिए सोलर फिल्टर चश्मे का इस्तेमाल करें.

– सोलर फिल्टर चश्मे को सोलर-व्युइंग ग्लासेस, पर्सनल सोलर फिल्टर्स या आइक्लिप्स ग्लासेस भी कहा जाता है.

– चश्मा न होने की स्थिति में सूर्य ग्रहण को न देखें.

– सूर्यग्रहण के दौरान सूरज को पिनहोल, टेलेस्कोप या फिर दूरबीन से भी न देखें.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 14516 नए केस, संक्रमितों की संख्या 3.95 लाख के पार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now