रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने रेत सहित अन्य सभी तरह के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं. मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले में रेत माफियाओं द्वारा की गई मारपीट की घटना को गंभीरता से लेते हुए धमतरी जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. श्री बघेल ने कड़े शब्दों में कहा है कि पूरे प्रदेश में चाहे वह रेत का मामला हो या अन्य किसी भी तरह के माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.
http://सूर्य ग्रहण कल, जानिए सूतक से लेकर ग्रहण तक का समय और ध्यान रखें ये बातें
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर अब 31 लघु वनोपजों की होगी खरीदी
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश के वनवासियों के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में 25 से बढ़ाकर अब 31 लघु वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर करने का अहम निर्णय लिया गया है. इन लघु वनोपजों में वन तुलसी बीज, वन जीरा बीज, इमली बीज, बहेड़ा कचरिया, हर्रा कचरिया तथा नीम बीज को शामिल किया गया है. निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार इनमें वन तुलसी बीज 16 रुपए, वन जीरा बीज 70 रुपए, ईमली बीज 11 रुपए, बहेड़ा कचरिया 20 रुपए, हर्रा कचरिया 25 रुपए तथा नीम बीज 27 रुपए प्रति किलोग्राम की दर पर खरीदी की जाएगी. हर्रा कचरिया के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 रुपए में राज्य सरकार द्वारा 2 रुपए की वृद्धि करते हुए 25 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है.






