नई दिल्ली. भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बन रहा है जो चक्रवात जवाद में बदल कर 4 दिसंबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश-ओड़िशा के तट से टकरा सकता है. इस दौरान हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मौसम विभाग ने चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है. आईएमडी अमरावती निदेशक स्टेला सैमुअल ने कहा कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है और अगले 6 घंटों में एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके 4 दिसंबर की सुबह तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओड़िशा तट पर पहुंचने की संभावना है.
https://VIDEO : शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का गाना ‘मेहरम’ हुआ रिलीज
बाद के 24 घंटों के दौरान उत्तर, उत्तर-पूर्व की ओर और ओड़िशा तट के साथ आगे बढ़ने की संभावना है. अधिकतम हवा की गति 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 100 किमी प्रति घंटे तक होगी. केंद्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने अपनी 29 टीमों को नौकाओं, पेड़ काटने वाली मशीनों और संचार उपकरणों के साथ राज्यों में तैनात कर दिया है जबकि 33 टीमें स्टैंडबाई रखी गई हैं. नेशनल कोस्टगार्ड और नेवी ने भी राहत कार्य और खोज अभियानों के लिए जहाज और हेलिकॉप्टर तैयार रखे हैं. वायुसेना और सेना की इंजीनियर टास्क फोर्स को भी नौकाओं और बचाव उपकरणों के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है.
https://पैरावट में आग लगने से 2 बच्चों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल









