नई दिल्ली. शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का पहला गाना ‘मेहरम’ रिलीज हो गया है. गाने ‘मेहरम’ की शुरुआत डायलॉग के साथ होती है. डायलॉग है- ‘यंगस्टर्स को चांस देंगे तो उनका करियर बनेगा. उन्हें इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलेगा. वह सिर्फ 36 साल का है यार.’ गाना भावनाओं से भरा हुआ है. एक अधूरे सपने को फिर से जीने की चाहत लिए एक इंसान की कहानी को इस ढाई मिनट के गाने ने बखूबी जाहिर किया है. इस गाने में शाहिद द्वारा निभाए किरदार के 36 साल की उम्र क्रिकेट प्रति जुनून को दिखाया गया है.
https://पैरावट में आग लगने से 2 बच्चों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
इन गाने को गाया है सचेत टंडन ने और इस गाने को म्यूजिक सचेत और परम्परा दोनों ने मिलकर दिया है. इसके लिरिक्स शेल्ले ने लिखे हैं. ईआ फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक अनिरुद्ध दे रहे हैं जो इसकी ओरिजिनल फिल्म में म्यूजिक दे चुके हैं. फिल्म में शाहिद ने एक क्रिकेटर का रोल निभाया है. फिल्म में शाहिद के अलावा उनके पिता पंकज कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर खास रोल निभा रही हैं. फिल्म 31 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.










