रायपुर. एंटी करप्शन ब्यूरो ने एक जनपद पंचायत सीईओ और तीन पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी यूनिट रायपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर की टीम ने ये कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक एक प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि स्कूल आहाता निर्माण का बकाया 3 लाख का भुगतान करने के एवज में 20 हजार रुपए की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कर एसीबी रायपुर की टीम ने शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई कर जनपद पंचायत सीईओ बिलाईगढ़ जिला बलौदाबाजार कुलेश्वर गायकवाड़ को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उनके शासकीय आवास बिलाईगढ़ में पकड़ा.
http://‘जैविक हथियार’ टिप्पणी पर एक्शन, फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज
इसी तरह एक प्रार्थी ने शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं 13, उंगारपाल, भनपुरी, जिला बस्तर द्वारा नामांतरण करवाने के एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की जगदलपुर यूनिट ने ट्रैप कार्रवाई कर पटवारी उंगारपाल भनपुरी जिला बस्तर मुकेश कुमार बिसाई को उनके कार्यालय से 8 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा. वहीं एक अन्य प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं 26, भेसकी, रानिम बरियों जिला बलरामपुर द्वारा प्रार्थी से बी-1, नक्शा, खसरा की नकल देने के एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की अंबिकापुर यूनिट ने ट्रैप कार्रवाई कर पटवारी, हल्का नं 26, भेसकी, रानिम बरियों, जिला बलरामपुर अमित गुप्ता को आम जगह से 40 हजार रुपए रिश्वत की पहला किश्त लेते पकड़ा.
http://आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम
वहीं एक अन्य प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 22, 23 ग्राम मानपुर जिला कवर्धा द्वारा ऋण पुस्तिका बनाकर देने के एवज में 11 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है. शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की रायपुर यूनिट ने ट्रैप कर पटवारी, हल्का नं. 22, 23 सहसपुर, लोहारा जिला कवर्धा गजेन्द्र चंद्रवंशी को उनके कार्यालय में 11 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा.
Vivo Y73 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://t.co/SlvyqjzwIH
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 11, 2021







