नई दिल्ली. एक दिन के राहत के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज फिर बढ़ गई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल के रेट में 29 से 31 पैसे तो डीजल की कीमतों में 28 से 30 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की है. इस समय देश के सभी शहरों में ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं. दिल्ली में पेट्रोल 95.85 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 86.75 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. मुंबई में 102.04 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 94.15 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 95.80 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 89.60 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में 97.19 रुपए प्रति लीटर वहीं डीजल 91.42 रुपए प्रति लीटर हो गया है.
http://Vivo Y73 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.
http://श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धवन को कप्तानी का जिम्मा
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.










