नई दिल्ली. फिल्ममेकर आयशा सुल्ताना के खिलाफ लक्षद्वीप पुलिस ने गुरुवार को राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है. भाजपा लक्षद्वीप के यूनिट प्रेसिडेंट अब्दुल खादर हाजी ने आयशा के खिलाफ शिकायत दर्ज की है. आयशा लक्षद्वीप के चेट्टीआथ आइलैंड की रहने वाली हैं. कवरट्टी पुलिस के अनुसार एफआईआर के इस केस को सेक्शन 124 A और सेक्शन 153 B के तहत देशद्रोह और नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया है. अब्दुल खादर हाजी नेअपनी शिकायत में लक्षद्वीप में चल रहे विवादास्पद सुधारों पर एक निजी चैनल पर हो रहे डिबेट का हवाला देते हुए कहा कि आयशा ने उस डिबेट में कहा कि केंद्र सरकार ने लक्षद्वीप में कोरोना के प्रसार के लिए ‘जैविक हथियारों’ का इस्तेमाल किया है.
http://आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितने बढ़े दाम
आयशा के इस स्टेटमेंट का विरोध भाजपा लक्षद्वीप के यूनिट द्वारा किया जा रहा है. भाजपा नेता का यह भी कहना है कि आयशा पार्टी के देशभक्ति वाले छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही हैं. उनके इस एंटी नेशनल हरकत के खिलाफ एक्शन होना चाहिए. वहीं आयशा अपने बयान को सही ठहरा रही हैं. आयशा लिखती हैं- मैंने टीवी चैनल की बहस में बायो वेपन (जैव-हथियार) शब्द का इस्तेमाल किया था. मैंने महसूस किया है कि पटेल और उनकी नीतियों ने एक जैव-हथियार के रूप में काम किया है. उन्होंने कहा कि पटेल और उनके दल के कारण ही लक्षद्वीप में कोरोना भी फैला. बता दें कि लक्षद्वीप की सुलताना पेशे से मॉडल भी रही हैं और उन्होंने कई मलयालम फिल्मों में काम किया है.
http://Vivo Y73 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स










