नई दिल्ली. चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के बड़े दावे को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने खारिज कर दिया है. नासा ने चेन्नई के एक मैकेनिकल इंजीनियर को क्रेडिट देते हुए विक्रम लैंडर का मलबा मिलने का दावा था. इसे खारिज करते हुए ISRO के प्रमुख के. सिवन ने कहा कि हमने पहले ही विक्रम लैंडर को ढूंढ लिया था. सिवन ने कहा कि नासा से पहले हमारे ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर को ढूंढा था और इसकी जानकारी हमने पहले ही दे दी थी.
http://आईटीबीपी कैंप में जवानों के बीच फायरिंग, 6 की मौत, 2 घायल
उन्होंने कहा कि आप पुराने रिपोर्ट से इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसरो ने अपनी वेबसाइट पर 10 सितंबर को एक जानकारी अपडेट की है. जिसमें लिखा है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की खोज कर ली गई है, लेकिन उससे अभी तक संपर्क स्थापित नहीं हो सका है. संचार स्थापित करने के लिए सभी संभावित प्रयास किेए जा रहे हैं. बता दें, दो दिन पहले नासा ने कहा था कि उसे भारतीय चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर का मलबा मिला है. इस जगह का पता शनमुगा सुब्रमण्यम ने पता लगाया, जिन्होंने खुद लूनर रिकनाइसांस ऑर्बिटल कैमरा (एलआरओसी) से तस्वीरें डाउनलोड कीं. इसकी पुष्टि नासा और एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी ने सोमवार को की.
http://VIDEO : ‘पति पत्नी और वो’ का रोमांटिक गाना ‘तू ही यार मेरा’ रिलीज, सुनेंगे तो खो जाएंगे









