नारायणपुर. बुधवार सुबह आईटीबीपी कैंप में जवानों के बीच आपसी विवाद के बाद फायरिंग हो गई. इसमें 6 जवानों की मौत हो गई, 2 जख्मी हैं. घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी का यह कैंप धौदई क्षेत्र में कडेनार में है. बताया गया है कि 2 दिनों से किसी बात को लेकर जवानों के बीच विवाद चल रहा था. बुधवार सुबह 8.45 बजे एक जवान ने अपने हथियार से जवानों पर फायरिंग कर दी. इसमें 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायल हो गए. इलाज के दौरान एक और जवान ने दम तोड़ दिया.
http://नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची
नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है. जिस जवान ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है उसका नाम मसुदुल रहमान बताया जा रहा है, आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. आरोपी जवान ने विवाद के बाद अपनी एके 47 रायफल से अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. साथियों की हत्या के बाद उसने खुद को गोली मार ली. मरने वाले जवानों के नाम- हेड कॉन्सटेबल महेंद्र सिंह, हेड कॉन्सटेबल दलजीत सिंह, कॉन्सटेबल सुरजीत सरकार, कॉन्सटेबल मसुदुल रहमान, कॉन्सटेबल बिश्वरूप महतो, कॉन्सटेबल बिजेस है. घायल जवान कॉन्सटेबल उल्लास, कॉन्सटेबल सीताराम दून है. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.







