नई दिल्ली. आईपीएल के 15वें सीजन का शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया गया. आईपीएल के 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च को होने जा रहा है. सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें पिछले सीजन के फाइनल में आमने-सामने थीं. इस टी20 लीग के आगामी सीजन से 8 के बजाय कुल 10 टीमें उतर रही हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस को पहली बार शामिल किया गया है. फिलहाल लीग राउंड का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें कुल 70 मुकाबले मुंबई और पुणे में आयोजित किए जाएंगे. लीग राउंड का अंतिम मैच 22 मई को वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला जाएगा.
https://कैबिनेट मंत्री का दर्जा मेरी नहीं, क्षेत्र की जनता की उपलब्धि : अग्नि
सीजन में कुल 12 डबल हेडर मुकाबलें होंगे. दोपहर का मुकाबला भारतीय समयानुसार (IST) दोपहर 3.30 बजे और शाम का 7.30 बजे शुरू होगा. बता दें कि मुंबई के वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम के अलावा नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लीग चरण के मुकाबले खेले जाएंगे. वहीं, पुणे के एमसीए स्टेडियम में भी मैच आयोजित किए जाएंगे. अभी तक प्लेऑफ के शेड्यूल और जगह के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. मुंबई के वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम में कुल 20-20 मैच खेले जाएंगे जबकि ब्रेबोर्न और एमसीए स्टेडियम में 15-15 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे.
https://Greta Glide इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगी 100 किमी













