আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कैबिनेट मंत्री का दर्जा मेरी नहीं, क्षेत्र की जनता की उपलब्धि : अग्नि

Published on: March 7, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. छत्तीसगढ़ सरकार ने मुझे छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम का अध्यक्ष बनाया, अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया, यह मेरी नहीं, क्षेत्र की जनता की उपलब्धि है. जनता की बदौलत ही मुझे यह मान मिला है. मैं पद पर रहूं या न रहूं, लोगों से संबंध अच्छा बना रहे. आम जनता की सेवा करता रहूं. कोई काम हो तो मुझे अवश्य बताएं. उक्त बातें कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर ने अपने गृह ग्राम बकमा में आयोजित चंद्रनाहू कुर्मी समाज रायपुर राज केशवा उप परिक्षेत्र की वार्षिक आमसभा में कही. वे कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि थे.

https://स्थगन के बाद भी कॉम्प्लेक्स निर्माण बंद नहीं करने से गुस्साए सैंकड़ों ग्रामीणों ने तोड़ा अवैध निर्माण

कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास में अग्नि चंद्राकर के योगदान का उल्लेख करते हुए समाज की ओर से वयोवृद्ध दाऊ भूषणलाल चंद्राकर द्वारा शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया. इसी संदर्भ में निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने बताया कि जब वे पहली बार विधायक बने तब महासमुंद एक एसडीएम के भरोसे था, अविभाजित मध्यप्रदेश में साल 1998 में 16 नए जिलों का गठन हुआ, उसमें महासमुंद शामिल नहीं था. जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महासमुंद को जिला बनाने का भरोसा दिलाया था. महासमुंद को जिला नहीं बनाने के विरोध में श्री चंद्राकर ने विधायक पद से इस्तीफा भेज दिया. आखिरकार एक महीने के भीतर महासमुंद जिला बना. इसका लाभ आज पूरे जिले की जनता को मिल रहा है.

https://किसान खाद-बीज की तरह समितियों और गौठानों से वर्मी कम्पोस्ट का कर सकेंगे अग्रिम उठाव

कार्यक्रम का संचालन शंकरलाल चंद्राकर ने किया. इस अवसर पर चंद्रनाहू कुर्मी समाज केशवा उप परिक्षेत्र के अध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर, उपाध्यक्ष सोमनाथ चंद्राकर, सचिव बलराम चंद्राकर, न्याय कमेटी सदस्य शेखर चंद्राकर, शिक्षण समिति के थलेश चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नागेंद्र कुमार चंद्राकर, ट्रस्ट कमेटी सदस्य विनोद चंद्राकर, निगम अध्यक्ष के जेष्ठ भ्राता अंबिका प्रसाद चंद्राकर तथा निगम अध्यक्ष के साथ पहुंचे युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि नारायण नामदेव, हर्षित चंद्राकर, जनार्दन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या सामाजिकजन मौजूद थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now