नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े में खेले गए आईपीएल 2022 के 8वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. कप्तान पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद भानुका राजपक्षे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और नौ गेंद में 31 रन की पारी खेली. राजपक्षे के आउट होने के बाद पंजाब की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. शिखर धवन 16, लिविंगस्टन 19 और राज बावा 11 रन बनाकर आउट हुए. शाहरुख खान अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
https://दुनियाभर में RRR की धूम, एक हफ्ते में 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई
अंत में कगिसो रबाडा ने 16 गेंद में 25 रन बनाकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 137 रन बनाकर आउट हो गई. कोलकाता के लिए उमेश यादव ने चार विकेट चटकाए. उनके अलावा टिम साउदी ने दो विकेट लिए. शिवम मावी, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया. पंजाब से मिले 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही थी. वेंकटेश अय्यर 3 और अजिंक्य रहाणे भी 12 रनों पर चलते बने. श्रेयस अय्यर ने आक्रामक अंदाज में पांच चौको की मदद से 26 रन बनाए.
https://मनरेगा में होगी 11 नए लोकपालों की भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
लेकिन दूसरी तरफ नितीश राणा खाता खोले बिना आउट हो गए. सात ओवर में 51 रनों के स्कोर पर केकेआर ने अपने चार विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, इसके बाद आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 90 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मैच जिता दिया. रसेल ने सिर्फ 31 गेंदों में नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं सैम बिलिंग्स 23 गेंदों में 24 रनों पर नाबाद लौटे. पंजाब के लिए राहुल चाहर ने दो विकेट लिए. उनके अलावा ओडियन स्मिथ और कगिसो रबाडा को एक-एक विकेट मिला.











