नई दिल्ली. Jr. NTR और राम चरण स्टारर फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से दोगुनी कमाई कर रही है. तेलुगू स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की जिंदगी से इंस्पायर RRR को फिल्मी लवर्स का बेइंतिहा प्यार मिल रहा है. फिल्म 7वें दिन दुनियाभर में 50 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही. इसका मतलब ये हुआ कि राम चरण और Jr. NTR की फिल्म ने एक ही हफ्ते में 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयाबालन की रिपोर्ट के मुताबिक, RRR अब तक वर्ल्डवाइड 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.
https://मनरेगा में होगी 11 नए लोकपालों की भर्ती, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
ओपनिंग डे पर फिल्म ने 257.15 cr कमाये थे. दूसरे दिन फिल्म 114.38 cr कमाने में सफल हुई. फिल्म का तीसरे और चौथे दिन का कलेक्शन 118.63 cr, 72.80 cr रहा. इसके बाद फिल्म ने 5वें दिन 58.46 cr और 6वें दिन 50.74 cr की कमाई कर डाली. इस तरह से एक हफ्ते में ही फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा पैसा कमा डाला. दुनियाभर में फिल्म को जिस तरह प्यार मिल रहा है, उसे देख कर लग रहा है कि आने वाले दिनों में RRR का कलेक्शन नया इतिहास रचता दिखेगा.
https://महुआ खाने आया था भालू, गांव वालों ने भगाया तो पेड़ पर चढ़ा
#RRRMovie WW Box Office
Marching towards ₹700 cr gross mark.
Day 1 – ₹ 257.15 cr
Day 2 – ₹ 114.38 cr
Day 3 – ₹ 118.63 cr
Day 4 – ₹ 72.80 cr
Day 5 – ₹ 58.46 cr
Day 6 – ₹ 50.74 cr
Total – ₹ 672.16 cr#RamCharan #JrNTR #SSRajamouli— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) March 31, 2022









