नई दिल्ली. 12 और 13 फरवरी को आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है. इसके लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ गई है. इस बार मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़ी उतरेंगे. वहीं, 10 टीमों के पास कुल मिलाकर 217 स्लॉट खाली हैं. इस बार मेगा ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 590 खिलाड़ियों को फाइनल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. नीलामी में 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं. ऑक्शन में भारत के बाद सबसे ज्यादा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया (47) के हैं.590 खिलाड़ियों में से 228 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके (कैप्ड) हैं. वहीं, 335 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. सात खिलाड़ी एसोसिएट देश (नेपाल, स्कॉटलैंड जैसे देश) से हैं.
https://बजट में कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान, जानें किसानों को क्या मिला
फाइनल लिस्ट में 48 खिलाड़ी दो करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले हैं. वहीं, 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) रुपए है. 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस एक करोड़ रुपए है. ऑक्शन में उतरने वाले मुख्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ईशांत शर्मा, उमेश यादव जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं. अगर विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इस बार फाफ डू प्लेसिस, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्विंटन डि कॉक, जॉनी बेयरस्टॉ, जेसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो, शाकिब अल हसन, वानिंदु हसारंगा समेत अन्य खिलाड़ियों का नाम शामिल है.
https://Budget 2022 : बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? जानिए यहां











