नई दिल्ली. आईपीएल 2022 के 18वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. आरसीबी की मौजूदा सीजन में यह तीसरी जीत है जबकि मुंबई इंडियंस को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई की ओर से रखे गए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 18.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज करने में सफल रही. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को अनुज रावत और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े. डुप्लेसी (16) को जयदेव उनादकट की गेंद पर सूर्यकुमार ने कैच किया. युवा सलामी बल्लेबाज अनुज रावत 47 गेंदों पर 66 रन बनाकर रनआउट हुए. विराट कोहली 36 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए.
https://पानी टंकी निर्माण के साथ पाइपलाइन विस्तार होने से दूर होगा जल संकट
आखिरी में सीजन का पहला मैच खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने लगातार दो गेंदों में दो चौके लगाकर आरसीबी की जीत दिला दी. इससे पहले सूर्यकुमार यादव की 37 गेंदों में 68 रन की नाबाद पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने 151 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने मजबूत शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की. हालांकि इसके बाद उसने 29 रन बनाने ने अपने छह विकेट गंवा दिए. मुंबई की टीम के 79 के स्कोर पर छह विकेट गिर चुके थे. लेकिन उसके बाद सूर्यकुमार ने जयदेव उनादकट के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 40 गेंदों में 72 रनों की अटूट साझेदारी की. बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल और वनिंदु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे. दोनों ने दो-दो विकेट झटके.
https://बीज निगम अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ चुनावी सभा को किया संबोधित











