महासमुंद ग्राम पंचायत बड़गांव में पानी संकट दूर हो सकेगा. शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गांव में पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन किया. इस दौरान ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का गाजे-बाजे के साथ आत्मीय स्वागत किया. शनिवार को ग्राम पंचायत बड़गांव में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू ने की. विशेष अतिथि के रूप में कुलेश्वर ठाकुर, हुलसिया निषाद, ताम्रध्वज निषाद, माणिक साहू, संतोष निषाद मौजूद थे. श्री चंद्राकर ने कहा कि शहर के साथ गांवों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है.
https://बीज निगम अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के साथ चुनावी सभा को किया संबोधित
उन्होंने कहा जल्द ही यहां पानी टंकी के साथ ही पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा. इससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल घरों तक मिलने लगेगा. संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि महासमुंद क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए भी हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. सिंचाई सुविधाओं में विस्तार के लिए बजट में करोड़ों रूपए का प्रावधान किया गया है. इसके लिए उन्होंने लगातार शासन का ध्यानाकर्षित कराया था. इससे निश्चित तौर पर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो सकेगा. उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भुवनेश्वर निषाद, ईश्वर यादव, ऋषि चक्रधारी, रतिराम यादव, गोविंद निषाद, लोकेश पटेल, दिलीप चक्रधारी, शुक्लचरण निषाद, बहुर सिंग पटेल, हेमंत निषाद, लोकनाथ चक्रधारी, रघुवीर शरण निषाद, ललित निषाद सहित ग्रामीणजन मौजूद थे.
https://गूगल ने प्ले स्टोर से हटाए 6 ऐप्स, आप भी तुरंत करें डिलीट







