আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : शाहबाज ने पलट दी बाजी, RCB ने SRH को हराया

Published on: April 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2021 के छठे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 रन से हरा दिया. चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और रिद्धिमान साहा सस्ते में पवेलियन लौट गए. बाद डेविड वार्नर (54) और मनीष पांडे (38) ने मिलकर अहम साझेदारी की टीम को मजबूत स्थिति में ले गए. एक समय मैच सनराइजर्स की मुट्ठी में नजर आ रहा था लेकिन वार्नर के 14वें ओवर में आउट होने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ती चली गईं.

http://कोरोना संक्रमितों के घरों के बजाय, पड़ोसी पत्रकार का घर कर दिया सील !

बाद शाहबाज अहमद ने 17वें ओवर में मैच को पूरी तरह से बैंगलोर की झोली में डाल दिया. उन्होंने इस ओवर में लगातार दो गेंदों में बेयरस्टो और मनीष पांडे को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर अब्दुल समद को भी पवेलियन भेज दिया. यहां से सनराइजर्स उबरने में नाकाम रही और फिर देखते-देखते पूरी तरह से बिखर गई. आखिरी ओवरों राशिद खान (17) ने कुछ संघर्ष किया लेकिन वह काफी नहीं था. बेंगलुरु के लिए शाहबाज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं, सिराज और हर्षल को 2-2 विकेट मिले. जेमिसन ने 1 विकेट लिया.

http://सैल्यूट… दिव्यांग का पैर ट्रेन से फिसला, महिला आरपीएफ ने हाथ खींचकर बचाई जान

इससे पहले बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 19 रन पर ही देवदत्त पडीक्कल आउट हो गए. टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे. कप्तान विराट कोहली (33) और ग्लेन मैक्सवेल (59) ने टीम के स्कोर को एक सम्मानजनक स्कोर तक ले गए. बैंगलोर की टीम ने 8 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए. हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए. राशिद खान ने दो विकेट झटके. भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और शाहबाज नदीम ने एक-एक विकेट लिया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now