আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : बेकार गया सैमसन का शतक, रोमांचक मुकाबले में PKBS ने RR को 4 रन से हराया

Published on: April 13, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स ने IPL 2021 के पांचवें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए. जवाब में राजस्थान रायल्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी. बतौर कप्तान सैमसन ने अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा. ऐसा करने वाले वे IPL के पहले खिलाड़ी बने. हालांकि, सैमसन का शतक बेकार गया. आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी. पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में बॉलिंग की. पहले 3 गेंद पर सिर्फ 2 रन आए. बाद चौथी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ा. पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना. अंतिम बॉल पर राजस्थान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे.

http://लाशों के बीच पूरी रात बैठा रहा ऑक्सीजन लेकर, दूसरे दिन हो गई मीडियाकर्मी की मौत

सैमसन ने शॉट तो लगाया, पर वह बाउंड्री लाइन पर खड़े दीपक हूडा के हाथों में गई. सैमसन 63 गेंदों पर 119 रन बनाकर आउट हुए. सैमसन के अलावा रॉयल्स का कोई बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया.पंजाब की ओर से अर्शदीप ने 3, शमी ने 2, रिचर्ड्सन और मेरिडिथ ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए. पंजाब की ओर से उनके कप्तान केएल राहुल ने 91 रनों की शानदार पारी खेली. राहुल के अलावा दीपक हुड्डा ने भी 64 और क्रिस गेल ने 40 रनों की पारियां खेली. राजस्थान की ओर से चेतन सकारिया ने सबसे जादा 3 विकेट लिए.

http://आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का फरमान, रोक लगाने स्मिता ने कलेक्टर को लिखा पत्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now