दुर्ग. समय पर रिपोर्ट और इलाज ना मिलने के अलावा व्यवस्था की लापरवाही के चलते एक मीडियाकर्मी की मौत हो गई. मृतक वीडियो जर्नलिस्ट ने कुछ दिनों पहले ही अपना कोरोना टेस्ट कराया था. वहीं स्वास्थ्य विभाग की मनमानी तो देखिए कि रिपोर्ट एक सप्ताह बाद आई. रिपोर्ट आने तक मीडियाकर्मी की तबीयत दिनों दिन खराब होती गई. वहीं गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. रविवार की शाम इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. मृतक मीडियाकर्मी 32 वर्षीय जितेंद्र साहू हैं, जो भिलाई के एक निजी मीडिया संस्थान में कैमरामैन के पद पर पदस्थ थे. जानकारी के मुताबिक जितेंद्र साहू की कुछ दिनों पूर्व तबीयत खराब हुई थी.
http://आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का फरमान, रोक लगाने स्मिता ने कलेक्टर को लिखा पत्र
सर्दी, खांसी, बुखार के बाद धीरे-धीरे तकलीफ बढ़ती गई. ऐसे में उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया. टेस्ट कराने के बाद कोरोना रिपोर्ट तो देरे से आई, पर तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई. गंभीर अवस्था में शनिवार को परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, इलाज शुरू हुआ और रविवार शाम खबर मिली की मौत हो गई है. परिजनों ने बताया कि जितेंद्र साहू जब गंभीर थे तो वो खुद ही कोरोना वार्ड में संक्रमित लाश के बीच हाथों में ऑक्सीजन लिए बैड पर बैठे थे. इस दौरान उनके इलाज की एक फोटो भी मीडिया में काफी वायरल हुई. तस्वीर देखकर आपका भी दिल पसीज जाएगा.
http://महुआ बीनने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, मौत
आप देख सकते हैं कि जितेंद्र साहू कोरोना वार्ड के बैड पर बैठे हैं और उनके ठीक पीछे एक पॉजिटिव शव पड़ा हुआ है. तस्वीर के सामने आने के बाद पूरे दुर्ग जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुलती हुई साफ नजर आ रही है. आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि कोरोना से क्या हालात हैं. फिलहाल वीडियो जर्नलिस्ट जितेंद्र साहू अब इस दुनिया मे नहीं रहे. जितेंद्र साहू की मृत्यु के बाद उनका पूरा परिवार टूट गया है. दोनों बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी अब उनकी पत्नी के कंधों पर आ गई है. अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का भी संकट मंडराने लगा है.
मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीरें, ग्लैमरस अंदाज से फैन्स के छूटे पसीने https://t.co/GjBCuDlGj4
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 12, 2021







