नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए. जवाब में मुंबई ने ईशान किशन (50*) के अर्धशतक के दम पर यह मुकाबला 70 गेंदें शेष रहते ही अपने नाम कर लिया. हित शर्मा ने 22 और सूर्यकुमार यादव ने 13 रन बनाए. इस जीत के साथ ही मुंबई प्लेऑफ की रेस में बरकरार है. अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं, इस हार के बाद RR सातवें पायदान पर खिसक गई है और वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है.
https://शादी का झांसा देकर दो साल तक अनाचार, CAF जवान गिरफ्तार
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 9 विकेट पर 90 रन बनाए. मुंबई के गेंदबाजों के आगे राजस्थान के रॉयल्स घुटने टेकते नजर आए. राजस्थान की तरफ से एविन लुईस ने सर्वाधिक 24 रन बनाए. जायसवाल 12, मिलर 15 और राहुल तेवतिया ने 12 रन बनाए. सैमसन, शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स सब फ्लॉप रहे. वहीं, मुंबई की तरफ से नाथन कूल्टर नाइल ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. वहीं, जिमी नीशम ने तीन जबकि जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए.
https://प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को शांति समिति की बैठक में नहीं बुलाया, एसपी से शिकायत











