আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी का झांसा देकर दो साल तक अनाचार, CAF जवान गिरफ्तार

Published on: October 5, 2021
---Advertisement---

कांकेर. कांकेर पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी एक CAF जवान को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक केर निवासी युवती ने 3 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी कि बिलासपुर के तिफरा निवासी परमेश्वर साहू (23) ने उसे शादी का झांसा दिया और दो साल तक अनाचार करता रहा. फिर शादी करने से मना कर दिया. रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी परमेश्वर को बिलासपुर से मंगलवार को गिरफ्तार कर साथ ले आई. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी परमेश्वर साहू CAF का जवान है. पहले उसकी पोस्टिंग कांकेर में थी. तभी वहां ड्यूटी पर रहने के दौरान वह युवती से संपर्क में आया था. बाद उसका स्थानांतरण बिलासपुर हो गया. यहां वह सकरी में पदस्थ था.

https://प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को शांति समिति की बैठक में नहीं बुलाया, एसपी से शिकायत

जिला रोजगार कार्यालय में 11 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैंम्प

रायपुर. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर द्वारा आगामी 11 अक्टूबर सोमवार को जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में निजी क्षेत्र के नियोजक नई दुनिया, दैनिक समाचार पत्र के लिए प्लेसमेंट कैंम्प आयोजित किया जा रहा है. उप संचालक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार कार्यालय ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से टीम लीडर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सर्वेयर के कुल 12 पदों पर स्नातक कम्प्यूटर में दक्ष एवं 12वी उत्तीर्ण योग्य आवेदकों को भी 10 हजार रुपए से 13 हजार रुपए प्रतिमाह वेतनमान पर की जाएगी. इन पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक, तकनीकी शिक्षा तथा अनुभव प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अपनी उपस्थिति देंगे. आवेदक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होंगे.

https://साईं मंदिर से चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, एक फरार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now