আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : KKR ने RCB को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

Published on: September 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 31वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. केकेआर ने पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की पूरी टीम को महज 92 रन पर ढेर कर दिया और उसके बाद बल्लेबाजी में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 93 रनों के लक्ष्य को 10 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया. शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 48 जबकि वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली. रसल 0 पर नाबाद रहे. आरसीबी को एकमात्र सफलता युजवेंद्र चहल ने दिलाई.

https://प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महामंत्री बने टेनूराम साहू

बता दें कि गेंदों के लिहाज से ये केकेआर की आईपीएल में सबसे बड़ी जीत है. केकेआर ने पहली बार कोई लक्ष्य 60 गेंद रहते हासिल किया है. कोलकाता की टीम अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. इससे पहले आरसीबी की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. बैंगलोर की ओर से सबसे ज्यादा 22 रन देवदत्त पडिक्कल ने बनाए. श्रीकर भरत 16 रन बना सके. विराट कोहली महज 5 रन बनाकर आउट हुए. मैक्सवेल ने 17 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाए और एबी डिविलियर्स और हसारंगा तो पहली ही गेंद पर आउट हो गए. कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने 3-3 विकेट लिए. लोकी फर्गुसन को 2 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 विकेट मिला.

https://अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का फंदे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now