আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का फंदे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

Published on: September 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. उनका शव अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में मिला. पुलिस ने सूचना मिलते ही मठ को सीज कर दिया. वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया है. महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य व्यवस्थापक और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित आवास में रहते थे.

https://टीम इंडिया का जून 2022 तक का शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे मैच

सोमवार शाम सेवादार उनके कमरे में पहुंचे तो महंत नरेंद्र गिरी का शव फांसी पर लटक रहा था. जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. आईजी केपी सिंह का कहना है कि नरेंद्र गिरी का शव फांसी पर लटका मिला. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अंतिम रूप से कुछ कहा जा सकता है. नरेंद्र गिरी के निधन की सूचना पर डिप्टी सीएम केशव मौर्या और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है.

https://महिला आयोग ने की चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद से हटाने की मांग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now