नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. शारजाह में खेले गए मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन बनाए. जवाब में दिल्ली ने 19.1 ओवर में 132 रन बनाकर मैच जीत लिया. इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. उसके 12 मैचों में 9 जीत के साथ 18 अंक हैं. दिल्ली नेट रन रेट में चेन्नई से पीछे है. वहीं, हार के साथ मुंबई की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है. टीम 12 में से पांच मैच जीतकर 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई का कोई भी बल्लेबाज 35+ रन का स्कोर नहीं बना पाया.
https://सीएम ड्यूटी के लिए ले जा रही बस खाई में गिरी, 12 घायल, 4 गंभीर
सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली. मुंबई की शुरुआत खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा (7) और क्विंटन डिकॉक (19) जल्दी पवेलियन लौट गए. इसके बाद सौरभ तिवारी (15), कीरोन पोलार्ड (6), हार्दिक पांड्या (17), नाथन कुल्टर नाइल (1) और जयंत यादव (11) कुछ खास नहीं कर सके. क्रुणाल पांड्या 13 रन और जसप्रीत बुमराह एक रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली के लिए आवेश खान और अक्षर पटेल ने लिए तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं, एनरिक नॉर्ट्जे और अश्विन को एक-एक विकेट मिला. 130 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम की शुरुआत भी बेहद खराब रही. 30 रन तक शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. शिखर धवन (8) रन आउट हुए.
https://सीएम भूपेश ने कहा- विधायक तो आते-जाते रहते हैं, कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुआ क्या?
बाद क्रुणाल ने पृथ्वी शॉ (6) और कुल्टर नाइल ने स्टीव स्मिथ (9) को पवेलियन भेजा. बाद कप्तान ऋषभ पंत भी खराब शॉट खेलकर आउट हो गए. उन्हें जयंत यादव ने 26 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक के हाथों कैच कराया. बाद अक्षर पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके और नौ रन बनाकर बोल्ट की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. शिमरॉन हेटमायर ने तेजतर्रार पारी खेली और आठ गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए. बाद अश्विन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 39 रन की नाबाद साझेदारी की। श्रेयस 33 रन और अश्विन 20 रन बनाकर नाबाद रहे. मुंबई की ओर से बोल्ट, जयंत, क्रुणाल, बुमराह और कुल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला.











