अंबिकापुर. मुंगेली में होने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रहे ट्रेनी पुलिस जवानों से भरी बस सड़क किनारे 15 फीट गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में 12 जवान घायल हुए हैं. इनमें से 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार शनिवार को मैनपाट स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से 38 ट्रेनी जवानों को लेकर बस मुंगेली जा रही थी. इसी दौरान आमगांव के पास मोड़ पर बेकाबू होकर पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी.
https://सीएम भूपेश ने कहा- विधायक तो आते-जाते रहते हैं, कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुआ क्या?
राहगीरों ने हादसा होते देखा तो पुलिस को सूचना दी. बाद जवानों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया. पुलिस का कहना है कि चालक बस को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था. इसके चलते मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और चालक संभाल नहीं पाया. हादसे में जवानों को ज्यादा चोट नहीं आई है. वहीं, बस चालक मुंगेलीलाल का कहना है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था. इसके चलते वह नियंत्रित नहीं कर सका. हालांकि, बस चालक पूरी तरह से सुरक्षित है. उसे चोट नहीं आई है.
https://सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य ने लिया तलाक का फैसला







