नई दिल्ली. IPL 2021 के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए. जवाब में चेन्नई ने दो गेंदें शेष रहते ही ये लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स के 18 अंक हो गए और वो इस सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई. वहीं, हैदराबाद की यह 11 मैचों में 9वीं हार है. टीम प्ले-ऑफ के दौर से पूरी तरह बाहर हो चुकी है और 8वें स्थान पर है. चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा 45 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए. डुप्लेसी ने 41 रनों की पारी खेली.
https://मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला से गैंगरेप
रायडू ने भी अंतिम लम्हों में नाबाद 17 रन बनाए. धोनी (14) ने छक्का लगाकर टीम को मैच जिताया. हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने 3 विकेट लिए. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से साहा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. हैदराबाद का मिडिल ऑर्डर एक बार फिर फ्लॉप रहा. अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 18-18 रनों की पारी खेली. चेन्नई के लिए हेजलवुड ने 3 विकेट लिए. ड्वेन ब्रावो ने 2 विकेट लिए. हेजलवुड को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
https://सोने के दाम फिसले, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए नया भाव











