रायपुर. मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक महिला से दो लोगों ने गैंगरेप किया. महिला ने मुजगहन थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. जानकारी के अनुसार महिला टिकरापारा इलाके की रहने वाली है. वह दफ्तरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम किया करती है. पुलिस के मुताबिक मई के महीने में महिला का परिचय संतोषी नगर के मिश्रा होटल के पास खड़े दो अजनबी लोगों से हुआ. दोनों ने शुरुआत में महिला के काम-काज के बारे में पूछा और उसे मंत्रालय में नौकरी देने का वादा कर दिया. महिला झांसे में आ गई. पुलिस को महिला ने बताया कि दोनों आपस में एक दूसरे को रवि रंजन और मनीष कुमार के नाम से बुलाकर बात करते थे.
https://सोने के दाम फिसले, चांदी में जबरदस्त गिरावट, जानिए नया भाव
महिला के पास ना तो इनके पते के बारे में कोई जानकारी है और ना ही कोई फोन नंबर. महिला ने बताया कि वो दोनों आरोपियों के साथ कुछ जगहों पर गई थी, उन इलाकों के सीसीटीवी फुटेज को भी जांचा जा रहा है. आरोपी अक्सर महिला को मिलने बुलाया करते थे. मुलाकात के दौरान अगली मुलाकात की तारीख और जगह तय करके बता दिया करते थे. महिला भी आरोपियों की बताई जगह पर पहुंच जाया करती थी. फिर आरोपी उसे टिकरापारा, मुजगहन, छछानपैरी, सेजबहार के हिस्सों में ले जाकर संबंध बनाते थे. महिला का दावा है कि नौकरी की आस में वह सब कुछ सहती रही, पर कई महीनों तक काम न मिलने की वजह से महिला ने अब एफआईआर दर्ज कराई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
https://महिला से एक तरफा प्यार, इंकार पर 4 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार







