আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिला से एक तरफा प्यार, इंकार पर 4 साल के बच्चे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Published on: September 30, 2021
---Advertisement---

बेमेतरा. एक तरफा प्यार में चार साल के बच्चे की हत्या कर दी गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार साकरा निवासी भुनेश्वर साहू (25) एक शादीशुदा महिला से प्यार करता था. जब भुनेश्वर इस बात को महिला से कहा करता था, तब महिला से उसका विवाद हो जाता था. बुधवार शाम को भुनेश्वर ने देखा कि महिला का बेटा हेमेश धनकर घर के पास ही बहने वाली एक छोटी नाली में मछली पकड़ने का प्रयास कर रहा है तो उसे अपने साथ घर लेकर चला गया. वहां भुनेश्वर ने हेमेश के गले में फावड़ा से वार किया, जिससे हेमेश नीचे गिर गया. फिर टंगिया लेकर भी उसके शरीर पर कई वार कर दिया.

https://दशहरा की रात दुकालू यादव नाइट, आत्माराम बने उत्सव समिति के अध्यक्ष

जिससे हेमेश की मौके पर ही मौत हो गई. भुनेश्वर के घर में जैसे ही उसके परिजन पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हेमेश जमीन पर खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है. बाद हेमेश के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई. जिस पर वे सभी मौके पर पहुंचे और हेमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरे घटना के बाद हेमेश के परिजनों ने बेरला पुलिस में भुनेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने भुनेश्वर की तलाश शुरू की तो भुनेश्वर घर से भागकर बेरला की तरफ जा रहा था, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है.

https://‘बघेल का ट्वीट राजनीतिक विरोधियों और मीडिया के लिए सत्तावादी अहंकार में पलती-पनपती अहिष्णुता की पराकाष्ठा’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now