नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 26वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 34 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ PBKS पॉइंट टेबल में 5वें और RCB तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए. जवाब में बेंगलुरु 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर टीम के लिए कप्तान विराट कोहली ने 35 और रजत पाटीदार ने 31 रन का योगदान दिया. उनके अलावा हर्षल पटेल ने भी 31 रन बनाए जो 8वें विकेट के तौर पर पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर पैवेलियन लौटे.
http://18 से 45 वर्ष आयु समूह में अंत्योदय राशनकार्डधारियों को सबसे पहले लगेगा टीका
हरप्रीत बरार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उनके अलावा रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए जबकि रिली मेरेडिथ, मोहम्मद शमी और क्रिस जॉर्डन को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले कप्तान केएल राहुल के नाबाद 91 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 179 रन बनाए. राहुल और क्रिस गेल ने दूसरे विकेट के लिए 80 रन जोड़े लेकिन इनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं चल सके. सातवें नंबर पर उतरे हरप्रीत बरार नाबाद (25) ही इन दोनों के अलावा दोहरे अंक तक पहुंच पाए. गेल ने 24 गेंदों में 46 रन बनाए. आरसीबी के लिए जैमीसन ने 2 विकेट झटके जबकि सैम्स, चहल और शाहबाज अहमद को 1-1 विकेट मिला.
http://कोरोना से जंग जीते 20 परिवारों को निर्मलकर दंपत्ति ने बांटीं राशन सामग्री











