আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना से जंग जीते 20 परिवारों को निर्मलकर दंपत्ति ने बांटीं राशन सामग्री

Published on: April 30, 2021
---Advertisement---

खल्लारी. जिला पंचायत सदस्य सीमा निर्मलकर एवं विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर ने स्वयं के खर्च से चैतन्य नगर के 20 परिवारों को राशन सामग्री प्रदाय की. बता दें कि ये वही 20 परिवार हैं जो कोरोना से जंग जीत स्वस्थ्य हुए हैं. यह मोहल्ला कुछ दिनों पहले कन्टेनमेंट जोन भी था. सामग्री वितरण के दौरान जिला पंचायत सदस्य सीमा देवा निर्मलकर लोगों को घर में रहने, सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहनने की अपील कर रहीं हैं. उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस विपदा की घड़ी में साथ हैं. हम पिछले एक साल से कोरोना से लगातार जंग लड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने सदैव गरीबों का साथ दिया है. पिछले साल भी छत्तीसगढ़ की सरकार ने कोरोना काल में गरीबों को दो माह का राशन निःशुल्क वितरण किया था. इस वर्ष भी दो माह का राशन निःशुल्क देने का फैसला सराहनीय है.

http://‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन

पिछले साल भी सबसे ज्यादा राशन सामग्री वितरित की थीं

बता दें कि श्रीमती निर्मलकर ने क्षेत्र के कांग्रेसजनों के साथ पिछले वर्ष भी अपने जिला पंचायत क्षेत्र के सैंकड़ों गांवों के क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे लोंगो से मिलकर हाल-चाल जाना था और राशन सामग्री वितरित की थीं. उन्होने क्षेत्र के सभी क्वारंटाइन सेंटरों के छोटे – छोटे बच्चों के लिए बिस्किट उपलब्ध कराई थीं.

http://सोशल मीडिया पर मदद मांगने वालों के खिलाफ एक्शन कोर्ट की अवमानना होगी : SC

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now