नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 10 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ हैदराबाद ने प्ले-ऑफ में अपनी जगह बनाई. मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही प्ले-ऑफ में पहुंच चुकी हैं. इसी के साथ खराब नेट रनरेट की वजह से कोलकाता नाइट राइडर्स लीग से बाहर हो गई. शारजाह में लीग राउंड के आखिरी मैच में टॉस हारकर बैटिंग करते हुए मुंबई ने 150 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में हैदराबाद ने 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. कप्तान डेविड वॉर्नर ने 85 और ऋद्धिमान साहा 58 रन बनाकर नाबाद रहे.
http://दो दिन में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाने वाले रेत घाटों की लीज होगी निरस्त
इससे पहले मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए. कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 41 रन की अहम पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 36 और ईशान किशन ने 33 रन बनाए. हैदराबाद के लिए संदीप शर्मा ने 3, शाहबाज नदीम और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए. राशिद खान को एक विकेट मिला. हैदराबाद का मुकाबला अबु धाबी में 6 नवंबर को खेले जाने वाले एलिमिनेटर में बेंगलुरु से होगा. इससे पहले दुबई में 5 नवंबर को क्वालिफायर-1 में मुंबई और दिल्ली आमने-सामने होंगी. विजेता टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी. वहीं, हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता के साथ क्वालिफायर-2 में भिड़ना होगा. इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी.
http://आमिर खान की बेटी बोलीं- 14 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण











