আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : SRH ने DC को 88 रनों से हराया, प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

Published on: October 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL के 13वें सीजन के 47वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 88 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही हैदराबाद की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार हैं. अब वह 12 मैचों में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. दिल्ली 12 मैचों में 14 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने दिल्ली को 220 रन का टारगेट दिया था. जवाब में दिल्ली 19 ओवर में 131 रन पर सिमट गई. ऋषभ पंत ने 36 और अजिंक्य रहाणे ने 26 रन की पारी खेली. तुषार देशपांडे (20) नाबाद रहे.

http://30 नवंबर तक कंटेनमेंट जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन, गाइडलाइंस जारी



हैदराबाद के लिए राशिद खान ने 4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट लिए. यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. संदीप शर्मा और टी नटराजन को 2-2, शाहबाज नदीम, जेसन होल्डर और विजय शंकर को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 219 रन बनाए. ओपनर ऋद्धिमान साहा ने IPL में अपनी 7वीं और कप्तान डेविड वॉर्नर ने रिकॉर्ड 47वीं फिफ्टी लगाई. साहा ने 45 गेंदों पर 87 और वॉर्नर ने 34 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली. इसके अलावा मनीष पांडे 44 और केन विलियम्सन 11 रन बनाकर नॉटआउट रहे. दिल्ली के एनरिच नोर्तजे और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला.

http://साहू समाज द्वारा नशामुक्ति जनजागरण महाअभियान चरणबद्ध पदयात्रा प्रारंभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now