रायगढ़. छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा नशामुक्ति जन जागरण महाअभियान चरणबद्ध पदयात्रा सोमवार को भक्त माता कर्मा कृष्ण मंदिर परिसर, श्री श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा रायगढ़ से प्रारंभ की. मुख्य अतिथि संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक रायगढ़, अर्जुन हिरवानी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, संदीप साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय तैलिक महासभा, महेश साहू प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, रमेश साहू प्रमुख सलाहकार, डिलेश्वर साहू प्रदेश संयुक्त सचिव, सेतराम साहू संरक्षक जिला साहू संघ, डिग्रीलाल साहू जिलाध्यक्ष रहे. डिग्रीलाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के घर, परिवार, समाज में फैले नशा पान के विरुद्ध नशामुक्ति जन जागरण महा अभियान चरणबद्ध पद यात्रा की शुरुआत रायगढ़ जिले से महान तपस्वी श्री श्री सत्यनारायण बाबा जी से आशीर्वाद लेकर भक्तमाता कर्मा की आरती कर की है.
प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष महेश साहू खरसिया ने मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 14 लाख मास्क वितरण कार्यक्रम ‘एक मास्क रक्षा सूत्र का’ की सराहना करते हुए ऐतिहासिक कार्य बताया. उन्होने रायगढ़ जिले में अपराध नियंत्रण, न्याय, प्रतिबंधित नशे पर कार्रवाई से अमन चैन स्थापित होने की जानकारी दी. नशामुक्ति जन जागरण महा अभियानज कार्यक्रम के सूत्रधार संदीप साहू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय तैलिक महासभा ने नशे के विरुद्ध सामाजिक नशामुक्ति जन जागरण महाअभियान की शुरुआत एवं चरणबद्ध पदयात्रा छत्तीसगढ़ के पांच संभाग में पांच चरणों में 28 जिले में करने की जानकारी दी. छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रमुख सलाहकार रमेश साहू ने अपने वक्तव्य में समाज की समस्या को अपनी समस्या मानकर सामाजिक संशोधित नियमावली- 2018 के अनुसार निराकरण करने के लिए उपस्थित ग्रामीण, परिक्षेत्र, नगर, तहसील, जिला पदाधिकारियों से आह्वान किया.
http://खड़ी बस से भिड़े बाइक सवार, मौके पर ही तीन की मौत
उन्होंने जुनवानी दुर्ग में चिकित्सा हेतु आने वाले सामाजिक परिजनों को नि:शुल्क आवास, भोजन प्रदान करने की जानकारी दी. मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के प्रोफ़ेसर डॉ. त्रिभुवन साहू ने कहा कि नशा नाश की जड़ है. नशे से मनुष्य का शरीर, घर, परिवार, सामाजिक सम्मान, धन सब कुछ नष्ट हो जाता है क्योंकि नशा नाश की जड़ है. छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने नशामुक्ति जन जागरण महा अभियान को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता के साथ-साथ अपने-अपने घर-परिवार को नशे से मुक्त रखने, नशा पान करने वाले समाजिक द्वेष फैलाने वाले लोगों पर सामाजिक अपराध के तहत दंडित करने का प्रावधान की जानकारी दी. उन्होंने सभी लोगों को नशापान नहीं करने एवं नशामुक्ति जन जागरण महाअभियान को तन मन धन से सहयोग देने हेतु उपस्थित साहू समाज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई.
मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने नशामुक्ति जन जागरण महाअभियान को नेक सामाजिक कार्य निरूपित करते हुए सामाजिक सरोकारों में साहू समाज को अग्रणी बताया. उन्होने बताया कि एक क्राइम सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 100 बीपीएल परिवार में 37 परिवार किसी न किसी रूप में नशा पान करते हैं. उन्होंने युवाओं से कहा कि सफलता, लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जुनून रूपी नशा होनी चाहिए. इस दौरान पुलिस अधीक्षक को मास्क वितरण हेतु शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो से सम्मानित किया गया. रमेश साहू जिला संगठन मंत्री, ओम साहू नगर अध्यक्ष , डिग्रीलाल साहू जिलाध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया. अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया. रामगोपाल साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष ने आभार प्रदर्शन और नेतराम साहू अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ ने संचालन किया. कार्यक्रम में रामगोपाल साहू जिला कार्यकारी अध्यक्ष, साहेबराम साहू जिला उपाध्यक्ष, रमेश साहू महामंत्री, नेतराम साहू अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, नंदकिशोर साहू कोषाध्यक्ष, संजय साहू संगठन मंत्री, भोलाराम साहू, डॉ. त्रिभुवन साहू चिकित्सा प्रकोष्ठ, रमेश साहू जिला संगठन मंत्री, कुसमत साव उपाध्यक्ष न्याय प्रकोष्ठ,
http://एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
छबीलाल साहू तहसील अध्यक्ष, साधुलाल साहू, श्याम कुमार साहू, पदमन साहू, नारायण साहू, नंदलाल साहू, संतोष साहू, ऋषि साहू, सुरेश साहू, बरतराम साहू तहसील अध्यक्ष, चिंताराम साहू, गंगू साहू, कुशल साहू, लोचन साहू, बच्छ साहू, पितबासो साव, लक्ष्मण साव, लक्ष्मीनारायण साहू, जयलाल साहू, जितेंद्र साहू, रामकुमार साहू, गणेश साव, बालकृष्ण साहू, अरेश साहू, सालिकराम साहू, श्रीमती गीता साहू, श्रीमती प्रेमलता साहू, श्रीमती विमला साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती नंदबाई, साधराम साहू, रेशम साहू, चौमन साहू, हेतराम साहू, नकुल साहू, घनश्याम साहू, सुरेश साहू, रामनाथ साहू, लोचन साहू, टीकाराम साहू, पुरुषोत्तम साहू, ओम साहू, श्रीमती कमला साहू, श्रीमती रश्मि साहू, श्रीमती रंजना साहू, श्रीमती शीला साहू, गंगाधर साहू, रमेश साहू, श्रीपति साहू, सुरेंद्र साहू, पारेश्वर साहू, हेमसागर साहू, ललित साहू, बंशी साहू, श्रीमती पूजा साहू, श्रीमती खीर साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे.







