नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के लिए लीग मैच के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. इस बार आईपीएल में वीकेंड पर सिर्फ तीन मैच ही खेले जाएंगे जिसमें शनिवार को एक और रविवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. इस वजह से टूर्नामेंट एक हफ्ता लंबा चलेगा. टूर्नामेंट का पहला मैच पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 मार्च को वानखेड़े में खेला जाएगा. लीग का आखिरी मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच होगा.
http://टिकटॉक स्टार ने उल्लू के साथ बनाया वीडियो, वन विभाग ने लगाया 25 हजार रुपए जुर्माना
लीग स्टेज के सभी मैच 17 मई को समाप्त हो जाएंगे जबकि फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा. आईपीएल की कई टीमों ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से अपने मैचों का शेड्यूल भी जारी किया है. आईपीएल के समय में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. जिस दिन दो मुकाबले होंगे उस दिन पहला मैच शाम चार बजे से जबकि दूसरा मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा वहीं जिस दिन एक मैच होगा वो रात आठ बजे से खेला जाएगा.
http://भैंसा दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वाले श्रीनिवास को तराशेगा साई, कोच लेंगे ट्रायल













