আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

टिकटॉक स्टार ने उल्लू के साथ बनाया वीडियो, वन विभाग ने लगाया 25 हजार रुपए जुर्माना

Published on: February 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुजरात के सूरत की टिकटॉक स्टार कीर्ति पटेल पर वन विभाग ने 25 हजार का जुर्माना लगाया है. कीर्ति ने एक उल्लू के साथ वीडियो बनाकर उसे टिकटॉक पर पोस्ट किया था. यह वीडियो वायरल हो रहा है हालांकि उनके इस वायरल विडियो की चौतरफा आलोचना हुई. वाइल्डलाइफ एंड नेचर वेल्फेयर ट्रस्ट ने वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक से इसको लेकर शिकायत की थी. ट्रस्ट का कहना था कि कीर्ति ने उल्लू को जिस तरह से पकड़कर वीडियो बनाया, वह वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन ऐक्ट, 1972 की कई धाराओं का उल्लंघन है.

http://भैंसा दौड़ में रिकॉर्ड बनाने वाले श्रीनिवास को तराशेगा साई, कोच लेंगे ट्रायल

शिकायत पर मामले की जांच की गई और शुक्रवार को कीर्ति पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया. इसी के साथ विभाग ने इस पूरे मामले की जांच के भी आदेश दे दिए हैं. कीर्ति पटेल ने वायरल वीडियो में हाथ में उल्लू को पकड़ा है. उसकी इस हरकत पर वन्यजीव प्रेमियों ने नाराजगी व्यक्त की. वन विभाग ने उल्लू पकड़कर कीर्ति को देने वाले व्यक्ति पर भी 10 हजार का जुर्माना लगाया है. कीर्ति ने वन विभाग की ओर से लगाए गए जुर्माने की रकम भर दी है. इसी के साथ अब कीर्ति ने जुर्माने की रसीद के साथ भी एक वीडियो शेयर किया है.

http://रात्रिकालीन सफाई अभियान जारी, नपाध्यक्ष ने चेताया- कचरे फेंका तो होगी सख्त कार्रवाई

https://twitter.com/schintan19882/status/1221051852868870144

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now