আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रात्रिकालीन सफाई अभियान जारी, नपाध्यक्ष ने चेताया- कचरे फेंका तो होगी सख्त कार्रवाई

Published on: February 15, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. मिशन क्लीन सिटी की रात्रिकालीन सफाई अभियान शहर में तेजी से जारी है. इस अभियान की हकीकत जानने के लिए शुक्रवार रात 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने बिन्नीबाई सब्जी मार्केट और गुरू घासीदास बस स्टैंड का निरीक्षण किया. इस दौरान बस स्टैंड में अण्डा ठेला व्यावसायियों द्वारा अण्डे के छिलके और कचरे को रिक्शा पार्किंग के पास फेंकने के दौरान पालिकाध्यक्ष ने रंगे हाथों पकड़ा. नपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बस स्टैंड के आसपास किसी भी स्थान पर अण्डे के छिलके आदि कचरा पाया गया तो कड़ी कार्रवाई के साथ ही बस स्टैंड में अण्डा ठेला लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा.

http://3 चीतलों का शिकार, वन अमले ने दोनों आरोपियों को पीछा कर दबोचा

उन्होने पहली बार भूल होने के कारण व्यावसायियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा ऐसा करते पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान अण्डा व्यावसायियों ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करने का भरोसा दिलाया. नपाध्यक्ष ने बड़ा डस्टबिन ठेले के पास रखने कहा साथ ही ठेले पर आने वाले ग्राहकों से डस्टबिन उपयोग करने कहने कहा. उन्होने व्यावसायियों को समझाइश देते हुए कहा कि शहर की सफाई बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है. नपाध्यक्ष ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें. डस्टबिन का उपयोग करें और बीमारी से बचें.

http://कनेकेरा हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पिता ने ही की थी युवती की हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now