আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 : मनीष-शंकर की धमाकेदार पारी, SRH ने RR को 8 विकेट से हराया

Published on: October 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हरा दिया. दुबई में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 155 रन का टारगेट दिया. जवाब में हैदराबाद ने 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. सनराइजर्स की जीत के हीरो मनीष पांडे रहे, जिन्होंने नाबाद 83 रनों (47 गेंदें, 8 छक्के, 4 चौके) की जोरदार पारी खेली. उनका साथ निभाया विजय शंकर ने, जिन्होंने नाबाद 52 रन बनाए. तीसरे विकेट के लिए दोनों ने 140 रनों की अटूट साझेदारी की. मनीष पांडे को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

http://प्याज की उपलब्धता और बाजार भाव की निगरानी के लिए कलेक्टरों को निर्देश



राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए. सनराइजर्स की टीम अब 10 मैचों में 8 अंकों के साथ बेहतर नेट रन रेट के आधार पर 5 वें स्थान पर आ गई है और उसकी प्ले ऑफ की उम्मीदें बनी हुई हैं. इससे पहले  टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए उतारा. सनराइजर्स की अनुशासित गेंदबाजी के सामने राजस्थान रॉयल्स का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया और उसने 154/6 रन बनाए. संजू सैमसन ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि बेन स्टोक्स ने 32 गेंदों पर 30 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली. मौजूदा सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे जेसन होल्डर ने सनराइजर्स की तरफ से 33 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि राशिद खान और विजय शंकर को एक-एक विकेट मिला.

http://सूनी-सूनी रह गई नवरात्रि, अंचल में सालभर जिंदा घूमेगा रावण

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now