रायगढ़. खरसिया अंचल में नवरातों के दिनों में मैया के नौ दिन बहार के गीत गूंजता रहता था, वहीं पूरा शहर स्वर्ग की तरह जगमग रहता था. पर संक्रमण के नाम पर पाबंदियों ने अंचल सहित पूरे नगर को सूना-सूना कर दिया है, वहीं श्रद्धालुओं के मन को निराश कर दिया है इन दिनों पूरा खरसिया नगर जगमगाती झालरों से सजा होता था. वहीं मैयारानी के ऊंचे-ऊंचे भवन भारत प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा बनाए जाते थे. जिन्हें देखने के लिए 9 दिनों तक सघन नवरात्रि मेला भरा करता था.
इसके विपरीत अब शहर भर की सड़कें सूनी-सूनी नजर आ रही हैं, वहीं मात्र दो स्थानों पर माता विराजमान हुई हैं. खरसिया के नवरात्रि मेले को देखने के लिए प्रदेश भर से श्रद्धालु आया करते थे. वहीं ग्रामीण अंचल से इतने श्रद्धालु आते थे कि पूरा गांव सूना हो जाता था और नगर मेले में तब्दील हो जाता था. दूर-दूर तक मांदर की थाप और जस गीत गूंजा करते थे. वहीं पाबंदियों के इस दौर में यह स्थिति आ गई है कि लोग पूछते हैं माता कहां विराजमान हैं.
http://एथेनॉल बनाने मिल गई अनुमति, अब साढ़े 3 हजार में खरीदें धान : स्मिता
प्रसाद पर कैसी पाबंदी ?
ताज्जुब है कि दिशाविहीन शासन-प्रशासन ने अमृततुल्य पावन प्रसाद पर पाबंदी लगा दी है. वहीं ठेले, गुमटियों एवं होटलों में असुरक्षित रूप से मिठाईयां एवं अन्य खाद्य सामग्री बेची जा रही हैं. जबकि 1 अक्टूबर से शासन की गाइडलाइन के अनुरूप मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी डेट लिखना आवश्यक है. वहीं यह भी समझ से परे है कि फल आदि वितरण पर भी पाबंदी लगा दी गई है. अगर प्रसाद पर ही पाबंदी लगाई गई है तो इन सब सामानों को बेचने की छूट किस नियम के तहत दी गई है?
इस वर्ष रावण जिंदा रहेगा
शासन-प्रशासन द्वारा विजयादशमी के महत्वपूर्ण हिंदू पर्व पर सख्त पाबंदियां लागू कर लंबी-लंबी नियमावली जारी कर दी गई है. ऐसे में उत्सव मनाने के लिए हर कोई सोचने पर मजबूर है, वहीं जो रावण गांव-गांव में जला करता था वह अब प्रदेश प्रसिद्ध खरसिया के दशहरे मेले सहित लाखों जगह नहीं जल पाएगा. जाहिर है ऐसे में यह रावण जिंदा रहेगा और तमाम वर्ष लोगों को सताता रहेगा.
http://नए आहाता निर्माण के बजाए पुरानी दीवार पर जोड़ी जा रही नई ईंट
श्रद्धा, भक्ति व समर्पण की पावन त्रिवेणी खल्लारी के गर्भ में छिपे हैं कई राज https://t.co/mFAFWHWeT1
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 22, 2020
98% अजजा वर्ग की आबादी वाला यह गांव सड़क का मोहताज ! https://t.co/bFjvhk9go4
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 22, 2020







