नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 35वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को सुपर ओवर में हराया. केकेआर के लिए लोकी फर्ग्यूसन ने सुपर ओवर किया. फर्ग्यूसन ने 3 बॉल में ही डेविड वॉर्नर (0) और अब्दुल समद (2) को आउट कर हैदराबाद को 2 रन समेट दिया. जवाब में हैदराबाद के लिए सुपर ओवर राशिद खान ने डाला. केकेआर के इयोन मॉर्गन और दिनेश कार्तिक ने 4 बॉल पर 3 रन बनाकर मैच जीत लिया. इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने कप्तान इयोन मॉर्गन (34) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 29) के बीच 5वें विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी से 163/5 रन बनाए.
http://सतनामी समाज का इतिहास गौरवशाली : द्वारिकाधीश
हैदराबाद के टी नटराजन को 2 विकेट जबकि राशिद खान, विजय शंकर और बासिल थम्पी को 1-1 विकेट मिला. जवाब में हैदराबाद भी 6 विकेट पर 163 रन ही बना पाई. वॉर्नर, अब्दुल समद और राशिद खान ने आखिरी 5 ओवरों में 54 रन बनाकर मैच पलट दिया. आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 18 रन की जरूरत थी. चोटिल आंद्रे रसेल ने केकेआर के लिए आखिरी ओवर डाला. वॉर्नर और राशिद खान ने ओवर में 17 रन बनाकर मैच टाई कराया. इसके बाद मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर खेला गया, जिसमें कोलकाता की जीत हुई. कोलकाता की जीत के हीरो लोकी फर्गुसन रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए. इसके अलावा उन्होंने सुपरओवर में भी 2 विकेट झटके. कोलकाता की ये आईपीएल में 5वीं जीत है.
http://लक्ष्मी बॉम्ब का गाना ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज, दिखी अक्षय-कियारा की रोमांटक केमिस्ट्री











