खल्लारी. संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने पचेड़ा में विधायक निधि के 5 लाख रुपए की राशि से स्वीकृत सतनामी समाज के सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य व विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर ने की. विशेष अतिथि सरपंच अगरा बाई ध्रुव, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष विजय बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुलदीप, सेवाराम साहू, गणेश शर्मा, बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कोषाध्यक्ष तारेश साहू, विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति खल्लारी के सदस्य बरूण यादव, उपसरपंच जितेंद्र टण्डन, मामाभांचा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कोमल महानंद, ग्राम पंचायत मामाभांजा के उप सरपंच राजेश साहू, हाईस्कूल विधायक प्रतिनिधि भोजराम निषाद थे. अतिथियों ने जैतखाम, गुरू घासीदास बाबा की पूजन-आरती पश्चात भूमिपूजन किया.
http://लक्ष्मी बॉम्ब का गाना ‘बुर्ज खलीफा’ रिलीज, दिखी अक्षय-कियारा की रोमांटक केमिस्ट्री
मंचीय आयोजन को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि सतनामी समाज का इतिहास गौरवशाली है. उन्होने हर व्यक्ति को गुरु घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलने की अपील की. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सरकार की उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी, कर्जमाफी, बिजली बिल हाफ, किसान न्याय योजना, न्याय योजना, गौठान सहित आदि उपलब्धियों के साथ-साथ राज्य की कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए जो योजनाएं लागू की गई है, उससे छत्तीसगढ़ की जनता को होने वाले लाभ के विषय में संबोधित किया. श्री यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आम्बेडकर की नीति, नियम और संविधान भी देश की भावनाओं से जुड़ा है किन्तु केन्द्र सरकार इस देश और छत्तीसगढ़वासियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष विजय बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेसी मोहन कुलदीप आदि ने भी सम्बोधित किया.
http://24 घंटे के अंदर लूट के 6 आरोपी गिरफ्तार, 11.52 लाख बरामद
भूमिपूजन कार्यक्रम में पोटिया सरपंच प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद सिन्हा, राजेन्द्र शर्मा, विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति पचेड़ा के अध्यक्ष भीखम सोनवानी, पुरनलाल साहू, ग्राम प्रमुख छन्नूलाल साहू, बागबाहरा जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी कोमल साहू, प्राणु बघेल, संतोष कुमार बंजारा, ईशु नारंग, सोनुराम कुर्रे, संदीप ध्रुव, खेमराज गायकवाड़, संतोष मारकंड़े, लोकेश्वर सेन, अर्जुन नायक, संतोषपुरी गोस्वामी, शत्रुहन नायक, कांती ध्रुव, हीरा साहू, लता साहू, सीमा चक्रधारी, सुनिता गायकवाड़, कमला साहू, लक्ष्मी मिरी, लता साहू सहित पचेड़ा के समस्त पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन मामाभांचा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कोमल महानंद एवं आभार प्रदर्शन सतनामी समाज के ग्राम प्रमुख रेखराम बघेल ने किया.
कंगना ने FIR दर्ज होने के बाद शेयर कीं तस्वीरें, कहा- मुझे मिस ना करें, मैं जल्द आऊंगी https://t.co/FRd8etXLPF
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 18, 2020







