नई दिल्ली. IPL के 13वें सीजन के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से हरा दिया. इस हार के साथ कोलकाता की प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो गई है और मुंबई इंडियंस ऑफिशियली प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर गई है. कोलकाता को अब अपना अगला मैच जीतने के साथ बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा. टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 173 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में चेन्नई को 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच जीत लिया. चेन्नई को 12 बॉल पर 30 रन की जरूरत थी.
http://प्रॉपर्टी खरीदते वक्त रखें इन कुछ खास बातों का ध्यान
रविंद्र जडेजा ने 11 बॉल पर नाबाद 31 रन बनाए और आखिरी दो बॉल पर दो छक्के लगाकर कोलकाता से जीत छीन ली. रितुराज गायकवाड़ ने सीजन में लगातार दूसरी फिफ्टी लगाते हुए 72 रन बनाए. अंबाती रायडू ने भी 38 रन की अहम पारी खेली. कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती और पैट कमिंस को 2-2 विकेट लिया. इससे पहले KKR ने 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. नीतीश राणा ने IPL में अपनी 11वीं फिफ्टी लगाते हुए 61 बॉल पर 87 रन बनाए. दिनेश कार्तिक ने नाबाद 21 और कप्तान इयोन मॉर्गन ने 15 रन की पारी खेली. चेन्नई के लिए लुंगी एनगिडी को 2, रविंद्र जडेजा, कर्ण शर्मा और मिशेल सैंटनर को 1-1 विकेट लिया.
http://4 माह पहले हुई थी शादी, दंपत्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी











