धमतरी. शादी के महज 4 माह बाद एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस के मुताबिक भैंसबोड़ निवासी अजय तारक (22) और उनकी पत्नी लता तारक (21) बुधवार रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए. गुरुवार सुबह अजय के पिता काम पर जाने से पहले जब दोनों को उठाने आवाज लगाई तो कमरे के अंदर से किसी भी प्रकार की आवाज नहीं आई. इसी दौरान घरवालों ने देखा कि ऊपर पटाव में अजय और लता साड़ी के फंदे में लटके है. बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शव के पास से कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
http://विवादों के बीच बदला गया अक्षय की फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ का नाम
जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 अप्रैल को
धमतरी. जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आगामी 10 अप्रैल 2021 को आयोजित की जाएगी. संस्था के प्राचार्य ने बतया कि इसके लिए 15 दिसंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाईट www.navodaya.gov.in and navodaya.gov.in/nvs/en/Admission-JNVST/JNVST-class/ के जरिए स्वीकार की जाएंगे. बताया गया है कि धमतरी जिले में स्थित शासकीय अथवा शासन द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय सत्र 2020-21 में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी, जिनकी जन्मतिथि एक मई 2008 से 30 अप्रैल 2012 के मध्य हो, आवेदन करने के पात्र हैं. साफ तौर पर कहा गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में दोबारा बैठने की अनुमति नहीं है.
http://एमपी की 75 पेटी शराब के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार







