আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एमपी की 75 पेटी शराब के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Published on: October 29, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. एमपी की शराब को महाराष्ट्र के रास्ते जिले में खपाने आ रहे महाराष्ट्र और भिलाई के सात तस्करों को पुलिस ने हाईवे में ही धर दबोचा. आरोपियों से पुलिस ने 75 पेटी शराब के साथ एक ट्रक और लक्जरी कार सहित कुल 32 लाख रुपए का सामान जब्त की है. आज यहां पुलिस कंट्रोल रुम में मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एमपी की गोवा शराब को महासमुंद जिले में खपाने के लिए महाराष्ट्र के कुछ तस्कर आ रहे हैं. सूचना पर बुधवार को एनएच 353 में बरबसपुर के पास घेराबंदी की और महाराष्ट्र की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक एमएच 40 एन 0169 और पीछे से आ रही नई शोल्ड वेरना कार को रोककर जांच की.

http://हर किसी को मिलेगी कोरोना वैक्सीन, कोई भी नहीं छूटेगा : पीएम



इस दौरान ट्रक में 60 और कार में 15 पेटी शराब मिली. पूछताछ में महाराष्ट्र निवासी अब्दुल सिराज ने पुलिस को बताया कि वे एमपी से शराब को खपाने के लिए यहां लेकर आ रहे थे. जिसमें उनके साथ मयूर नामदेव (25), कमलेश डोटेकर (26), नरेन्द्र विश्वकर्मा (22), संदीप रामू (34) के अलावा दुर्ग जिले के छावनी थाना निवासी छत्रपति सिंग (40) और अंजार दास (43) शामिल थे. मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की गई है. कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी शेर सिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, योगेश सोनी, नवधारा खांडेकर, आरक्षक मिनेश ध्रुव, प्रवीण शुक्ला, प्रकाश नंद, चंपलेश ठाकुर, शुभम पांडेय आदि शामिल रहे.

http://Realme C15 का क्वालकॉम एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now