আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शासकीय भवनों के लिए गोबर पेंट का उपयोग करने के निर्देश, उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

Published on: December 21, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभागों, निगम-मंडलों और स्थानीय निकायों में भवनों के रंग-रोगन के लिए गोबर पेंट का अनिवार्यतः उपयोग करने के निर्देश दिए हैं. पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का उपयोग किए जाने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को सभी विभागों, निगम-मंडलों और स्थानीय निकायों को भवनों के रंगरोगन के लिए गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्यतः करने के निर्देश जारी करने को कहा है। श्री बघेल ने कहा है कि गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा.

https://गिरौदपुरी में खुलेगा एसडीएम कार्यालय, सरसींवा तहसील; सरसींवा व पवनी बनेगा नगर पंचायत

गौरतलब है कि रायपुर के नजदीक हीरापुर जरवाय के गौठान में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा गोबर से पेंट तैयार किया जा रहा है. गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में दो रुपए किलो में गोबर की खरीदी करके इससे वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद निर्मित किए जा रहे हैं. गोबर से विद्युत उत्पादन और प्राकृतिक पेंट निर्माण की शुरूआत की गई है. गोधन न्याय योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है. गांवों में रोजगार के अवसर बढ़े हैं. ग्रामीणों, पशुपालकों एवं महिला समूहों को आय का अतिरिक्त जरिया मिला है. गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को पिछले दो वर्षो में 380 करोड़ रुपए भुगतान किया जा चुका है. योजना से मिलने वाली राशि से ग्रामीणों को अपनी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने का जरिया मिला है.

https://Samsung ने लॉन्च किए दो किफायती स्मार्टफोन, मिलेगा इतना कुछ

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now