सारंगढ़-बिलाईगढ़/सरसींवा/कसडोल/सोनाखान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सरसींवा पहुंचे. मुख्यमंत्री ने यहां पर आम जनता की सुविधा के लिए सरसींवा को नवीन तहसील बनाए जाने, सरसींवा और पवनी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने सरसींवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, बिलाईगढ़ में नवीन जिला सहकारी बैंक की शाखा, बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की बिस्तर क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर किए जाने सहित बिलाईगढ़ नगर पंचायत में बस्ती पहुंचने और बस्ती से बाजार पहुंचने हेतु पुलिया का निर्माण हेतु राशि की स्वीकृति किए जाने की घोषणा की.
https://महाकाल मंदिर में अब मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विधानसभा बिलाईगढ़ अंतर्गत विकासखंड कसडोल के ग्राम सोनाखान पहुंचे. उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की कर्मभूमि सोनाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, सोनाखान में सहकारी बैंक, क्षेत्र के 44 गांवों में वीर नारायण सिंह समूह नल जल प्रदाय योजना प्रारंभ करने, सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में विभिन्न संसाधनों हेतु 5.6 करोड़ रुपए की स्वीकृति, ग्राम सोनाखान में ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिए 2.5 करोड़ रुपए की स्वीकृति, सोनाखान के समीपवर्ती ग्राम अर्जुनी, भुसड़ीपाली, महकोनी और महकम में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 50 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की.
https://‘कुत्ते’ का ट्रेलर रिलीज, हेडफोन लगाकर ही देखना
इसी प्रकार उन्होंने गिरौदपुरी में अनुविभागीय कार्यालय (एसडीएम कार्यालय) प्रारंभ करने, गिरौदपुरी धाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र के रूप में करने, जिले के भवनविहीन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भवन निर्माण, गिरौदपुरी-राजादेवरी से बया पहुंच मार्ग, पुल-पुलिया सहित चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, चरींदा (बया) से बार होते हुए तुरतुरिया पहुंच मार्ग, पुल-पुलिया सहित चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, सलिहा से कुशगढ़ विजयमाल होते हुए सांकरा पहुंच मार्ग के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण, टुण्डरा के हाईस्कूल के लिए नए भवन के निर्माण की घोषणा की.







